अंबेडकर जयंती पर निकाला गया जुलूस, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लिया भाग।
सोनभद्र। जनपद के रावर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा लोहरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल तथा चार पहिया गाड़ी के माध्यम से क्षेत्र के दर्जनों गांव में भ्रमण किया गया। गौरतलब है कि "द अंबेडकराइट लायंस क्लब" लोहरा के तत्वाधान में हर वर्ष यह कार्यक्रम किया जाता है।
इस दौरान महामानव तथागत गौतम बुद्ध, संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी में आस्था रखने वाले लोग भाग लेते हैं। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुकृत चौकी से एस आई रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल चंदन सरोज सहित तमाम पुलिस बल तैनात रहे तथा इस जुलूस को संपन्न कराने में अपना पूरा सहयोग और प्रदान किए।
यह जुलूस ग्राम सभा लोहरा में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति के पास से निकाला गया, इसी क्रम में सुकृत, तकिया, लोहरा, बट्ट , नागनार हरैया , मधुपुर, कम्हरिया, परही, भवानीपुर, मुबारकपुर सहित दर्जनों गांव से होते हुए पुनः ग्राम सभा लोहरा में लाकर समापन किया गया। इस दौरान "द अंबेडकराइट लायंस क्लब" लोहरा से रामाश्रय भारती, संजय बागी, गुलशन कुमार, महेंद्र भारती, श्यामबाबू, डॉ सूर्यबली, ग्राम प्रधान मीना देवी चौहान, प्रधानप्रतिनिधि सुरेश बाबू, जिला पंचायत सदस्य चुर्क मोहन कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य मधुपुर ऊषा देवी व प्रतिनिधि अजीत कुमार, बसपा के पूर्व मंडल प्रभारी मनोज कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरैया मुन्ना मौर्य, युवा समाजसेवी विजय कुमार मौर्य, युवा समाजसेवी मनोज चौहान
सुकृत से बिरहा की शानदार गायिका खुशबू राव माही, नेहा, हीरालाल दर्सी, समाजसेवी मनोज पटेल, निशांत सोनकर, धर्मराज चौहान, माला देवी, सोमरी देवी, महेंद्र बहादुर मौर्य, राकेश भारती, रवि कुमार मौर्य, दिनेश कुमार, मुन्ना लाल भारती, महेश कुमार मौर्य, समाज कल्याण में बाबू प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश कुमार भारती सहित हजारों की संख्या में लोगों ने लिया भाग।






0 टिप्पणियाँ